आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जनपद आजमगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 1 लाख 50 हजार परिवारों की स्वगणना पूर्ण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की व्यवस्थित कार्ययोजना के कारण मिल सकी। जनपद ने 1 लाख 45 हजार स्वगणना के साथ अभी तक आगे चल रहे सोनभद्र को लगभग 5 हजार स्वगणना से पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के सतत निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे जनपद आजमगढ़ की सामूहिक सफलता है। स्वगणना अभियान के अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल माध्...