स्वगणना को लेकर शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली
चंदौली, मई 8 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारत की जनगणना 2027 के तहत सात मई से शुरू हुए स्वगणना कार्यक्रम के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज से बीईओ अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में विकास खंड शहाबगंज के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- कमिशनर व डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना का आगाजरैली का मार्ग रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां शिक्षकों ने लोगों को जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्वगणना करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर स्वयं जनगणना कर सकते हैं। साथ ही मकान एवं परिवार से संबंधित पूछी गई सभी सूचनाएं सही-सही भरनी होंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.