भागलपुर, अप्रैल 17 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना को लेकर ट्रायसम भवन में जागरूकता सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने की। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न पदों के पंचायत प्रतिनिधि, विकास मित्र,आवास सहायक, पीआरएस, स्वच्छता पर्यवेक्षकों आदि को स्वगणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक कर इसके महत्व को बताया गया। साथ ही प्रशिक्षण दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना का कार्य कर सकें। यह भी पढ़ें- पंचायत प्रतिनिधियों को मिली ऐप से स्वगणना की जानकारी यह भी पढ़ें- जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अधिकारियों को बताये स्वगणना के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...