स्वगणना के लिए रैली से भरा जोश
उन्नाव, मई 18 -- उन्नाव। सफीपुर के पाल्हेपुर गांव में प्रगणक अमित तिवारी की अगुवाई में स्व गणना के लिए रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े ही जनकल्याणकारी योजनाओं को सही दिशा देने, उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रदेश के समग्र विकास के लिए मजबूत नीतियां बनाने का आधार बनते हैं। जनगणना 2027 डिजिटल और विकसित भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। बताया कि साक्षरता दर, रोजगार की स्थिति और लिंगानुपात जैसे आंकड़ों से समाज की वास्तविक स्थिति का पता चलता है, जिससे महिला सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन जैसी योजनाएं बनती हैं। इस दौरान विवेक पाल, संतोषी देवी, धर्मेंद्र, भूप नारायण, राम अवतार, शिव राम, धुनारी, शहंशाह, दुलारे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.