जहानाबाद, अप्रैल 24 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं और विकास योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना संभव हो पाता है। बीडीओ ने उपस्थित मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सही जानकारी देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका इस कार्य में बेहद अहम है, क्योंकि वे सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़े होते हैं। बैठक में यह भी निर्दे...