उन्नाव, मई 11 -- सफीपुर। जनगणना को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को सफ़ीपुर तहसील सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम ने डेमो के माध्यम से अधिवक्ताओं का गणना विवरण भरकर स्व गणना करने की जानकारी देकर लोगो को जागरूक करने की अपील की। एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने टीवी डिस्प्ले पर अधिवक्ताओं का गणना विवरण भरकर स्व गणना करने की जानकारी देते कहा कि जनगणना के आंकड़े प्रदेश की भविष्य की नीतियों, विकास योजनाओं और संसाधनों के बेहतर वितरण में अहम भूमिका निभाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए ये आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण होंगे। यह भी पढ़ें- पोर्टल नहीं चलने से स्व गणना करने में हुई दिक्कत बताया गया कि जनगणना 2027 के तहत 7 मई से 21 मई तक नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे स्वय...