स्वगणना के लिए किया गया प्रेरित
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में आयोजित कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस को स्वगणना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना को सफल बनाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड सभासद भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कैम्पों में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभियान को अधिक प्रभावी एवं जन सहभागिता आधारित बनाने पर जोर दिया है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने बताया कि स्वगणना को व्यापक जनअभियान का स्वरूप देने के उद्देश्य से नगर के सभी वार्डों में विशेष कैम्प आयोजित किये गये हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.