भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एनसीसी एवं रोवर्स-रेंजर्स स्वयंसवकों को स्वगणना के प्रति प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर यह विद्यार्थी स्वगणना के प्रति जन-जन को जागयक करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। ाकार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों में रमेश सिंह एवं हरिओम सिंह ने स्वगणना को लेकर विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए दायित्व का बोध कराया। इस दौरान प्रशिक्षक रमेश सिंंह ने बताया कि यह अभियान सात से 21 मई तक संचालित किया जाएगा। प्रत्येक नागरिक को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। यह भी पढ़ें- जिम्मेदारियों के साथ जनगणना का कार्य करें इस प्रक्रिया ...