स्वगणना की प्रक्रिया पूरी, आज से घर-घर दस्तक देंगे प्रगणक
शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। जनगणना 2027 के तहत चलाए जा रहे स्वगणना अभियान में शाहजहांपुर ने 03 लाख 03 हजार परिवारों की स्वगणना पूरी कर ली है। इस उपलब्धि के साथ जनपद ने गुरुवार शाम तक प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर लिया था। आजमगढ़ को पीछे छोड़ते हुए करीब 17 हजार परिवारों की बढ़त बनाई थी। अब स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज से प्रगणक घर-घर दस्तक देकर अगले चरण की कार्रवाई शुरू करेंगे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में चले इस अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए गए। रैलियों, कार्यशालाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को डिजिटल माध्यम से स्वगणना कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, इंसानों की गिनती फरवरी में डीएम ने इसे जनपद की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.