जौनपुर, मई 7 -- जौनपुर, संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के तहत गुरुवार यानी सात मई से स्वगणना का विशेष सत्र शुरू हो जाएगा। 21 मई तक चलने वाले इस सत्र के दौरान लोग खुद से अपनी गणना कर सकते हैं। इसके लिए जनगणना की वेसाइट का लिंक ओपन करके कोई भी व्यक्ति संबंधित जानकारी भर सकता है। इसमें कुल 33 बिंदुओं की जानकारी देनी है। यह भी पढ़ें- Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेजजनगणना से जुड़ी जानकारी जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से जुड़ी प्रेस कान्फ्रेंस में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि सभी कार्य विशेष रूप से जो प्रथम चरण में संचालित हो रहे हैं उसकी तैयारी पूरी है। इसमें सभी विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग निर्धारित तिथियों में स्व-गणना स्वयं भी करनी है। स्व-गण...