कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत आम नागरिकों के लिए पहली बार स्वगणना की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना कर इस प्रक्रिया की शुरुआत की। मंत्री ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग पोर्टल का उपयोग कर स्वगणना में भाग लें। स्वगणना के दौरान दर्ज जानकारी सबमिट करने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक प्राप्त होगा, जिसे अपने क्षेत्र के नामित प्रगणक को दिखाना आवश्यक होगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : पहली बार शुरू होगी स्वगणना इस अवसर पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.