पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। जिलेभर में सात मई से स्वगणना का कार्य तेज गति से किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी लगी हुई है। पंचायती राज विभाग के कर्मचारी स्वगणना में लगे हुए हैं। स्वगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। स्वगणना के अंतर्गत स्वंय स्व-गणना करने और ग्रामवासियों को जागरुक कर 50 परिवारों की प्रतिदिन स्वगणना कराने के निर्देश है। जनपद की समस्त पंचायतों में कुल 10254 परिवारो की स्व-गणना कराई गई। अब तक जनपद की ग्राम पंचायतो में 63395 परिवारो की स्व-गणना ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, रोजगार सेवक, समूह की महिलाओ, आंगनबाड़ी कर्मियों के सहयोग से करायी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- डीपीआरओ ने स्वगणना की समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश समीक्षा में दो...