स्वगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक कोषांग से ले सकेंगे सहयोग
पटना, अप्रैल 24 -- स्वगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में एक विशेष कोषांग (सेल) का गठन किया गया है। इस कोषांग में कुल 12 शिक्षकों और कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया। स्वगणना कार्य में लगे विभिन्न इस कोषांग से सहयोग ले सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्वगणना कार्यों के लिए सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक और कर्मचारी अपनी उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मार्क ऑन ड्यूटी ही दर्ज करेंगे। गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज करने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना में ड्यूटी कटवाने को चक्कर काट रहे गुरुजी यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग के कर्मियों की बनेगी यूनिक आईडी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.