स्वगणना कार्य का निरीक्षण कर कर्मियों को दिए निर्देश
गोपालगंज, अप्रैल 23 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। जनगणना से पूर्व चल रहे स्वगणना कार्य का गुरुवार को प्रतिनियुक्त वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह डीएओ ललन कुमार सुमन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बीडब्ल्यूओ सह बीईओ अरविंद कुमार सिंह, बीएओ आलोक कुमार, बीपीआरओ सुमी प्रिया एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शोभा कुमारी मौजूद रहीं। टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय छत्तू बथुआ स्थित स्वगणना केंद्र का निरीक्षण कर वहां कार्यरत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्वगणना के महत्व और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक किया। इसके बाद टीम ने अपग्रेड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ीपुर परिसर में चल रहे प्रशिक्षण कार्य एवं कर्मियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.