शामली, मई 7 -- थानाभवन, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की गणना के तहत थानाभवन के नगर पंचायत कार्यालय में स्व-गणना अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना से जोड़ना रहा। थाना भवन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित स्व जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष पति हाजी राव जमशेद ने स्वगणना सेल्फी पॉइंट पर खड़ा होकर फोटो खिचवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नगर पंचायत सभासदगणों और कर्मचारियों ने स्वयं स्व-गणना कर अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की। यह भी पढ़ें- जनगणना में लोगों में सहयोग देने की अपील कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के निर्देशन में किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.