भदोही, मई 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में चल रहे स्वगणना अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। डीएम शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जिला ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के टॉप-10 जिलों में स्थान बना ली है। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक कुल 50,346 अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों द्वारा स्वगणना पूर्ण की जा चुकी है। इसी उपलब्धि के आधार पर भदोही ने प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल की है। डीएम ने बताया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। कार्य में शिथिलता बरतने वाले विभागों के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में डिजिटल जनगणना का खाका तैयार, मैपिंग पूरी प्रशासनिक सक्रियता एवं लगातार निगरानी का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है...