मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर जनगणना 2027 के लिए स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई है । गत दिवस गुरुवार को प्रथम दिन जनपद भर में जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम जनमानस ने करीब 1500 ऑनलाइन फार्म भरे। खास बात यह है कि प्रगणनक जनप्रतिनिधियों के फार्म भरवाने के लिए उनके घर पहुंचे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ऑनलाइन फार्म भरकर अभियान में भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पोर्टल पर किया स्वगणना स्वगणना अभियान के उद्देश्‍य डीएम उमेश मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना 2027 के लिए स्वगणना अभियान में जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि स्वगणना के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि आमज...