शामली, अप्रैल 27 -- थानाभवन। नगर में लागू स्वकर प्रणाली को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों में बढ़ता आक्रोश अब दिल्ली तक पहुंच गया है। मामले में पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस व हाजी राव जमशेद ने केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए थाना भवन में लागू स्वकर प्रणाली पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे लोगों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।राव अब्दुल वारिस व हाजी राव जमशेद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जनपद शामली की सबसे बड़ी नगर पालिका में जहां स्वकर की दर मात्र 10 पैसे प्रति वर्ग मीटर है, वहीं थाना भवन में 60 पैसे...