सहारनपुर, फरवरी 26 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में एनएसएस शिविर में तीसरे दिन सडक़ सुरक्षा जागरुकता रैली एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली में स्वयंसेवकों ने बैनर लेकर सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा, हेलमेट पहने सुरक्षित रहें, सीट बेल्ट लगाएं व परिवार बचाएं जैसे नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं, नागल सीएचसी की टीम ने छात्रों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित आहार लेने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्रों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...