स्वंत्रता सेनानी बिशनी देवी पर आधारित नाटक ने मन मोहा
विकासनगर, जुलाई 17 -- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने और महाकवि कालिदास की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 का आयोजन शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैंगवाला व राजकीय प्राथमिक विद्यालय केदारवाला में किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान और सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली के निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी बिशनी देवी तथा खारा स्रोत के नमक आंदोलन पर आधारित नाटकों का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने दर्शकों में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के त्याग के प्रति सम्मान की भावना जागृत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीआरटी, नई दिल्ली से संबद्ध कमल सुयाल और सुजीत सिंह के निर्देशन में हुआ। यह भी पढ़ें- उत्तरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.