काशीपुर, अप्रैल 11 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। जनगणना के ब्लॉक प्रशिक्षक कौशल चौधरी ने नागरिकों से अपील की है कि स्व:गणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने मकान की गणना करें। शनिवार को कौशल चौधरी ने बताया कि जनगणना डिटेल भरने वाले लोग पोर्टल को मोबाइल अथवा लैपटॉप पर खोलकर सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी भरें। दूसरे चरण में नक्शे पर लोकेशन का सही तरीके से चयन करने को दो अंगुलियों से नक्शे को खिसकाकर अपने घर की लोकेशन पर ले जाएं। सही लोकेशन का चुनाव ही थोड़ा जटिल है। उसके बाद मकान से संबंधित अपना डेटा भर दें। स्व: गणना आईडी टेक्स्ट मैसेज अथवा ई-मेल पर प्राप्त हो जाएगी। प्रगणक के आने पर नागरिक यह आईडी उसे दें। अपना काम आसान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...