नई दिल्ली, मई 23 -- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। इसी के साथ सवाल भी उठाया है कि रूस और ईरान हमें सस्ते दामों पर तेल देने को तैयार हैं तो क्यों हम नहीं ले रहे। इसी के साथ उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर अपनी राय भी मांगी है। उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की तुलना स्लो पॉइजन से कर दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज फिर से सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढाई है। स्लो पॉइजन दे रहे हैं। पिछले 10-15 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 4-5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ गए हैं। लोगों के लिए खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लोग डरे हुए हैं। उन्हें ये भी नहीं पता कि आने वाले दिनों में और कि...