स्लोप में फिसलकर डूबे, 10 फीट की दूरी में थीं दोनों की लाशें
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- डिमना लेक के नीचे पॉन्ड में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो इंटर्न की मौत वहां मौजूद खतरनाक और चिकने स्लोप के कारण हुई। रेस्क्यू अभियान में शामिल गोतराक्षकों का कहना है कि जिस स्थान पर दोनों उतरे, वहां किनारे से ही गहराई अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में कोई तैराक भी फंस सकता है। रेस्क्यू अभियान में शामिल टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मजहरुल बारी ने बताया कि जिस स्थान से मोबाइल पानी में गिरा, वहां नीचे की ओर चिकना स्लोप बना हुआ है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस पर पैर रखता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह तेजी से गहरे पानी की ओर खिंच जाता है। स्लोप खत्म होते ही करीब 30 फीट गहरा पानी शुरू हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति घबरा जाता है और पानी के दबाव में तेजी से नीचे चला जाता है। यह भी पढ़ें- सक्षम के पिता बोले - यश बदल रहा बार-बार ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.