बागपत, मार्च 17 -- बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता होनी जरूरी है। विद्यार्थियों को इस दिशा में आगे आकर समाज को प्रेरित करना चाहिए। डॉ. मधुर यादव ने कहा कि जल संसाधनों का वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग ही भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित जल उपलब्ध करा सकता है। डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि जल संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. योगेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार दुबे, डॉ़ अम्बुज कुमार, डॉ़ रवि शंकर, डॉ़ अजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.