प्रयागराज, फरवरी 25 -- हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी में बुधवार को प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 'नशा मुक्ति' विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी कृष्णावती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की कुमारी मुन्नी ने दूसरा, जबकि एमए थर्ड सेमेस्टर के संजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम छात्राओं में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...