हाथरस, अगस्त 8 -- श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हाथरस में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के दिशा निर्देशन में एनएसएस के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 'स्लोगन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया । स्लोगन प्रतियोगिता में तमाम छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एनएसएस की प्रथम इकाई की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी,बी ए प्रथम सत्र,द्वितीय स्थान दिशा शर्मा,बी ए तृतीय सत्र और तृतीय स्थान नाजिश अंसारी,बी ए तृतीय सत्र ने प्राप्त किया। एनएसएस की द्वितीय इकाई की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी,बी ए प्रथम सत्र, द्वितीय स्थान दिशा शर्मा,बी ए तृतीय सत्र और तृतीय स्थान नाजिश अंसारी बी ए तृतीय सत्र ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भाषण प्रतियोगिता में अंग्रेजी में रश्मि रानी तो हिंदी में न...