स्लॉटर हाउस के निर्माण का किया विरोध
दरभंगा, अप्रैल 26 -- दरभंगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दरभंगा के तत्वावधान में जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम कौशल कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि वार्ड 32 करमगंज के मनहर मोहल्ला स्थित मन पोखर क्षेत्र में प्रस्तावित स्लॉटर हाउस निर्माण की जांच कराई जाए, क्योंकि यह भूमि प्राचीन मंदिर एवं गोशाला की बताई जा रही है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने इस तालाब को भरकर भूमि की अवैध बिक्री की है। मौके पर जिला सह संयोजक सुमित कुमार राय, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज बाड़ी, राहुल कुमार शर्मा, कल्याण कुमार एवं वार्ड 47 संयोजक आदित्य सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दुर्गा मन्दिर की जमीन को अवैध कब्जे से कराया जाएगा मुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.