बगहा, मार्च 27 -- नगरनिगम क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों में विकास के नाम पर बना गई नालियों का जाल अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गई है। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक, नवनिर्मित नालों और पुल-पुलियों के स्लैब जगह-जगह से टूट चुके हैं। आलम यह है कि जो नाले जल-निकासी के लिए बनाए गए थे, वे अब हादसों का हॉटस्पॉट और बीमारियों का कारण बन रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण शहर की बड़ी आबादी दोहरी मार झेलने को विवश है। शहर के कमलनाथ नगर, खीरी के पेड़ वाली गली, संत जोसेफ स्कूल मार्ग, केपी हाई स्कूल रोड और भोला बाबू कॉलोनी जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थिति भयावह है। यहां सड़कों के किनारे बने नालों के स्लैब महीनों से टूटे पड़े हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निम्नस्तरीय निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण ये नवनिर्मित स्लैब समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.