स्लैप तोड़कर हो रही नाले की सफाई
हरिद्वार, जून 4 -- नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। बारिश से पहले हर वर्ष सफाई कार्य होता है जिससे बारिश के पानी से जलभराव नहीं हो। कृष्णा नगर स्थित मुख्य मार्ग के नाले की भी सफाई शुरू हुई है। इसके लिए नाले पर बने सीमेंट के स्लैप तोड़कर सफाई की जा रही है। जिससे बहुत अधिक मिट्टी निकल रही है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से इस प्रकार की सफाई नहीं हुई है। मिट्टी निकलने के बाद बारिश का पानी सही तरीके से बह जाएगा। बारिश होने पर कॉलोनी में जलभराव की समस्या बन जाती है। यह भी पढ़ें- कूड़े-कचरे, गंदगी से पटे नाले, बारिश में डूबेगा नगर गलियों, मकानों में पानी भर जाता है। इस सफाई से राहत मिलने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.