स्लुईस गेट की अधूरी तैयारी से आबादी की तरफ बहा कोसी का पानी
खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया। कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में तबाही की घंटी बजा दी है। बुधवार को कोसी बांध मिरकेल में निर्माणाधीन स्लुईस गेट के रास्ते अचानक नदी का पानी गांव की आबादी की तरफ उल्टा बहने लगा। जिससे पूरे इलाके में भारी दहशत और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि विभागीय लेटलतीफी और घोर लापरवाही के कारण समय रहते इस गेट को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया गया। जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लगभग ढाई करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से फरवरी महीने से ही इस स्लुइस गेट का निर्माण कार्य चल रहा था। काम अपने अंतिम चरण में था और सिर्फ फाटक यानी शटर लगाया जाना बाकी था, लेकिन ऐन वक्त पर ठेकेदार और विभाग की सुस्ती के चलते यह अधूरा रह गया, जो बाढ़ के खतरे को न्यौता दे बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.