नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने दावा किया है कि एक यूथ इवेंट में उन्हें सिर्फ स्टेज पर इसलिए नहीं जाने दिया गया क्योंकि उन्होंने जो सूट पहना था वह स्लीवलेस था। छात्रा का नाम सारा शर्मा है और वह नॉर्थ कैंपस के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इवेंट के दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ इसकी जानकारी दी है। सारा ने बताया है कि इवेंट का शीर्षक 'नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज' था। इवेंट 12 अप्रैल को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में आयोजित किया गया था और इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत हुआ था। यह भी पढ़ें- पड़ोसन के दूल्हे से प्यार में घिनौना कांड, दिल्ली में एसिड अटैक की पूरी कहानीस्टेज पर सम्मानित करने के लिए चुना गया था वीडि...