भागलपुर, अप्रैल 15 -- भागलपुर। 12335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (एलटीटी) और 22311/22312 गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में स्लीपर कोच को हटाकर जनरल कोच जोड़े जाएंगे। दो स्लीपर कोच हटाकर दो जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे उक्त ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। जबकि स्लीपर कोच की संख्या सात से कम होकर पांच हो जाएगी। पहले इस ट्रेन में स्लीपर कोच की संख्या आठ थी। लेकिन एक सप्ताह पहले एक स्लीपर कोच हटाकर एसी थ्री कोच जोड़ा गया था। यह नई व्यवस्था गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस में 21 जून और भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 23 जून से लागू होगी। इस संबंध में पूर्व रेलवे डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर के. राजकुमार की ओर से 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.