इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा, संवाददाता। नोएडा से घर लौट रहे दो मौसेरे भाइयों को रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के शातिरों ने स्लीपर बस में नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और उनके तीन मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सोमवार सुबह दोनों युवक बेहोशी की हालत में औरैया बस स्टैंड के पास मिले। कई घंटे बाद होश आने पर वे किसी तरह घर पहुंचे, जहां परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुन्नी का अड्डा निवासी सोनू कुशवाह पुत्र नीरज और उसका मौसेरा भाई तन्मय पुत्र अजब सिंह निवासी पीपल अड्डा एआरटीओ ऑफिस के पास नोएडा के सेक्टर-45 स्थित चेतराम शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं समाप्त होने के बाद रविवार रात करीब 12 बजे वे गुरुग्राम के सेक्टर-37 से ...