स्लीपर बस में दिल्ली से आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत
बांदा, मई 17 -- बांदा। दिल्ली से स्लीपर बस में सवार होकर बांदा पहुंची 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सीट पर युवती घंटों मृत पड़ी रही। बांदा पहुंचने पर यात्रियों ने शव देखा तो अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तुरंत नगर कोतवाली में पुलिस को सूचना दी। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस बीमारी के कारण उसकी मौत होना बता रही है। वहीं यात्रियों में फूड प्वाइजनिंग को लेकर चर्चा होती रही। कश्मीरी गेट दिल्ली से कर्वी (चित्रकूट) जा रही स्लीपर बस में सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बस चालक ने पुलिस को रविवार सुबह छह बजे इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियो में युवती की मौत, हत्या का आरोप बताया कि अतर्रा रोड नवाब टैंक तिराहे के पास स्लीपर बस खड़ी है। इसकी सीट नंबर चार में एक 20 साल की युवती का शव पड़ा है। युवती दिल्ली से बस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.