शाहजहांपुर, जून 26 -- अल्हागंज, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर गोरा महुआ गांव के सामने स्थित गोरा मोड़ पर बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी जिला अस्पताल में हादसे के दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम लगभग 6:30बजे जलालाबाद की ओर से आ रही एक स्लीपर बस और फर्रुखाबाद से दवा लेकर लौट रहे बाइक सबारो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार रामबहादुर पाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गुरुवार को उपचार के दौरान घायल युवक प्रद्युम्न निवासी ग्राम सेरहमऊ दक्षिणी ने भी दम तोड़ दिया। प्रद्युम्न और रामबहादुर आपस में साले-बहनोई थे। एक ही हादसे में दोनों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है...