इटावा औरैया, सितम्बर 15 -- इकदिल। नेशनल हाईवे पर बिरारी ओवरब्रिज के पीछे ढाबे के पास सोमवार रात स्लीपर बस खराब होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

आपात स्थिति महोबा से दिल्ली जा रही बस का गियर बॉक्स बिगड़ने के बाद महिलाएं और छोटे बच्चों समेत यात्री घंटों हाईवे किनारे फंसे रहे। यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर और संचालक से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समय रहते दूसरी बस की व्यवस्था नहीं की गई।

समस्या का समाधान यात्री वीरू के मुताबिक बस रात करीब आठ बजे महोबा से दिल्ली के लिए चली थी। औरैया के पास भी बस खराब हुई थी, जिसे चालक ने ठीक कर दिया। कुछ देर बाद इकदिल क्षेत्र में ढाबे के पास बस दोबारा खड़ी हो गई। यात्रियों ने चालक प्रदीप सिंह से किराया वापस करने अथवा दूसरी बस की व्यवस्था कर दिल्ली भेजने की मांग की, लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दि...