स्लीपर बस ने बाइक सवार दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत
हरदोई, जून 30 -- पिहानी। जहानीखेड़ा में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पसिगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां एक किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के देवमलपुर गांव के पास लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव निवासी 14 वर्षीय रेहान और आसिव मोबाइल खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जहानीखेड़ा से जेबीगंज की ओर जा रही दो स्लीपर बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज दौड़ रही थीं। आरोप है कि पीछे चल रही एक बस का चालक अचानक संतुलन खो बैठा। इस पर बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.