इटावा औरैया, जनवरी 29 -- इंदौर से इटावा आ रही एक स्लीपर बस की डिग्गी से सवारियों के बैग और कपड़े चोरी होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चोरी की घटना एमपी में ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र में पता लगी, जहां चोरों ने बस की डिग्गी का लॉक तोड़कर यात्रियों का सामान पार कर दिया। भरथना क्षेत्र के ब्रजराजनगर निवासी कुलदीप जैन की पत्नी शैली ने बताया कि वह इंदौर से अपनी बहन के साथ इटावा लौट रही थीं। उन्होंने मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे की एसी स्लीपर बस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। लेकिन यात्रा से कुछ समय पहले ही उन्हें जानकारी दी गई कि एसी बस निरस्त कर दी गई है। जब उन्होंने ट्रैवल कंपनी से बुकिंग राशि वापस मांगी तो कंपनी ने बिना एसी स्लीपर बस में उनकी सीट बुक कर दी। जब बस ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी यात्र...