स्लीपर बसों को लेकर पुलिस ने शुरू की सख्त निगरानी
नोएडा, सितम्बर 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से रवाना हुई स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले में सात सितंबर तक विशेष जांच अभियान शुरू चलेगा। इसी कड़ी में बुधवार को स्लीपर बसों से पर्दे हटाए गए। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। थाना स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र से गुजरने वाली बसों और कैब पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान चालक और परिचालक के पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस सत्यापन और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार रात पुलिस ने दूसरे जिलों और राज्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.