उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग गंगा पुल पर स्लीपर बदलने का कार्य 2 अप्रैल से 13 मई तक होगा। जिसके कारण टे्रनों का संचालन बाधित रहेगा। जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी व मुजतबा हैदर भय्यू ने मंडल प्रबंधक सुनील कुमा वर्मा संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी को देकर कहा कि इससे दैनिक यात्रियों को काफी समस्याएं होगी। बताया 12 साल पहले गंगा पुल पर स्लीपर बदले गए थे। पिछले साल 20 मार्च से 30 अप्रैल में भी गंगापुल बदले गए थे। उस समय संघ की मांग पर रेल प्रशासन ने मेमो ट्रेनो का संचालन शुक्लागंज से लखनऊ तक बहाल रखा था। इसी क्रम में 2 अप्रैल से 13 मई तक ट्रेनों का संचालन सुचारू रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...