गाजीपुर, फरवरी 26 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में फिरोजपुर-बारा पीपापुल में लगी लकड़ी का स्लीपर खिसकने के कारण बुधवार की देर रात मवेशियों से लदा पिकअप फंसकर लटक गया। पशु तस्कर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। सुबह में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गाड़ी से किसी तरह पशुओं को बाहर निकलवाया। वाहन में क्रूरता पूर्वक सात गाय लादी गई थी, जिसमें से चार की मौत हो चुकी थी। लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से फिरोजपुर-बारा तट पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल से बाइक,चारपहिया सवार और पैदल लोग गंगा पार आवागमन करते हैं। पुल बनाने में प्रयुक्त जर्जर लकड़ी के स्लीपर के बाबजूद धड़ल्ले से इस पुल से आए दिन ओवरलोड वाहन भी आवागमन करते है। उत्तर प्रदेश व बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र पर होने से पशु तस्कर भी रात के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.