स्लिट स्किन स्मियर व एएमआर सर्विलांस पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण
देवघर, सितम्बर 27 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। झारखंड में कुष्ठ रोग के उन्मूलन और इसकी समय पर पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से एम्स देवघर की ओर से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के समन्वय से चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन 18-19 सितंबर तथा 25-26 सितंबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहयोग एनएलईपी झारखंड की ओर से किया गया।
प्रशिक्षण में भागीदारी प्रशिक्षण में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 100 लैब तकनीशियनों ने भाग लिया। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और धनबाद जिले के तकनीशियन शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान स्लिट स्किन स्मियर (एसएसएस) और एएमआर सर्विलांस से संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.