गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल गिरिडीह में इलाज के दौरान कथित रुप से गंभीर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक छात्रा को बिना रैपर वाली स्लाइन चढ़ा दी गई। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि गिरिडीह शहर के अरगाघाट रोड निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री नम्रता अखोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उसकी मां आभा देवी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचीं। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए छात्रा को तुरंत भर्ती करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- जोड़ परिजनों का आरोप है कि भर्ती के कुछ ही देर बाद छात्रा को स्लाइन चढ़ाया गया, लेकिन स्लाइन चढ़ते ही उसकी तबीयत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.