पटना, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस पर प्रेरणा जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा की बाल मंडली ने रविवार को आर ब्लॉक स्लम बस्ती में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। यह दिवस मशहूर रंगकर्मी सफदर हाशमी के जन्मदिवस पर हर वर्ष मनाया जाता है। शुरुआत बाल मंडली ने सफदर हाशमी के कालजयी कालजयी गीत 'पढ़ना लिखना सिखो ओ मेहनत करने वालों' से की। इसके बाद दो प्रमुख नाटकों को मंचन हुआ। हसन इमाम द्वारा लिखित नाटक 'आपस में प्रेम करो देशवासियों' के माध्यम से कलाकारों ने नफरत की राजनीति के खिलाफ प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इसमें स्लम बस्ती के बच्चों ने भी शिरकत की। प्रेमचंद की रचना 'सवा सेर गेहूं' राकेश रंजन के निर्देशन में किया गया। नाटक ने महाजनी व्यवस्था और सामंती शोषण को उजागर किया।मशहूर कवि पृथ्वीराज ने मगही कविता के जरिए अच्छे दिनों के झांसे और...