स्लम बच्चों के बीच मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नेचुरल स्माइल फाउंडेशन ने कराया योगाभ्यास
जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेचुरल स्माइल फाउंडेशन ने तिलका माझी ग्राउंड, एनएच-33 में स्लम एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों तक योग का महत्व पहुंचाना था, जिन्हें ऐसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर कम मिलता है।कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के संस्थापक राज गुप्ता ने किया, जबकि योग प्रशिक्षिका रिंकी ने बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। बच्चों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर प्रवीण कुमार, मिथलेश, अरविंद, सौरव, विजय सोय, श्वेता, नीलम, पूजा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.