बक्सर, अप्रैल 18 -- पेज पांच के लिए --- विरोध नगर के सभागार में शनिवार को सामाजिक मंच ने की बैठक शहर के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में जुटे हुए थे लोग डुमरांव, निज संवाददाता। डुमरांव में स्लम क्षेत्र घोषित करने के लिए शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया गया। लेकिन, एक भी वार्ड या मुहल्ला उस श्रेणी में नहीं आया। शहर में जो भी दलित बस्तियां हैं, उन सभी को स्लम क्षेत्र के मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसको लेकर नगर के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जतायी। शनिवार को सामाजिक मंच के बैनर तले शहर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदीप शरण और संचालन सुनील कुमार तिवारी ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों का कहना था कि सफाखाना रोड स्लम एरिया घोषित करने का पूरा हकदार था, लेकिन वैसा नहीं किया गया। सफाखाना रोड की द...