बिजनौर, मार्च 5 -- स्योहारा। नगर तथा आसपास के क्षेत्र में होली के रंगों का जलूस धूमधाम के साथ निकल गया। इस मौके पर स्योहारा में ठाकुर मंदिर से जलूस का प्रारंभ हुआ। जुलूस हिंदू चौधरियान, जोशीयान, रियासत, गुरुद्वारा रोड,जुमरात का बाजार, धामपुर रोड, स्टेशन रोड, मुरादाबाद रोड,सोमबार का बाजार होते हुए संपन्न हुआ। जुलूस मे शामिल हुलियारे अपनी पिचकारियों और प्रेशर फव्वारों से रंग खेल रहे थे। जुलूस को सफल बनाने में होली रंग समिति के पदाधिकारी रजत रस्तोगी उर्फ़ शैकी रस्तोगी,पंकुल रस्तोगी, डॉक्टर यज्ञदत्त गौड, डॉक्टर विनीत देवरा, अमित कुमार शर्मा, शशांक बिश्रोई, अर्पित त्यागी, मुकेश कुमार रस्तोगी, राजपाल प्रजापति, आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जुलूस का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा और रंगों के साथ स्वागत किया गया। रंगों के जुलूस थाने के अंदर गया और परंप...