बिजनौर, जून 6 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरी में बीती रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो घरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह फज्र की नमाज के लिए उठे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- स्योहारा में दो घरों से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी चोरी की पहली घटना जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुकीम निवासी मंडोरी के घर चोरों ने सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग गर्मी के कारण घर के बाहर और छत पर सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे नमाज के लिए उठने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर कमरे और स्टोर में रखे कर...