बिजनौर, दिसम्बर 15 -- स्योहारा। कस्बे में ई-रिक्शाओं को लेकर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। पुलिस ने कस्बे में बिना स्पष्ट पहचान के घूम रही ई-रिक्शाओं को रोककर थाने में जमा कराया और उनके दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस कार्रवाई का उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करना और भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित पहचान सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जिन ई-रिक्शाओं का आरटीओ कार्यालय से कोई पंजीकरण नहीं पाया गया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसलिए ई-रिक्शा मालिक अपने दस्तावेज समय रहते पूरे करा लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.