स्योहारा पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी हत्यारोपी
बिजनौर, जून 2 -- बिजनौर। थाना स्योहारा पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर अपने ही साथी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरवरी माह में कस्बा स्योहारा के मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी शाह आलम ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम विरामपुर निवासी मोहम्मद अजीम ने उसके भाई सलमान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी。
जांच प्रक्रिया जांच के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड में नदीम नामक एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी मिली थी। पुलिस ने नदीम को अप्रैल माह में गिरफ्तार कर जेल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.